92 : 1
وَٱلَّيْلِ إِذَا يَغْشَىٰ
रात की क़सम, जब वह छा जाए।
★
92 : 2
وَٱلنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ
और दिन की क़सम, जब वह रौशन हो जाए!
★
92 : 3
وَمَا خَلَقَ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰٓ
तथा नर और मादा को पैदा करने की क़सम।
★
92 : 4
إِنَّ سَعْيَكُمْ لَشَتَّىٰ
निःसंदेह तुम्हारे प्रयास विविध हैं।1
★
92 : 5
فَأَمَّا مَنْ أَعْطَىٰ وَٱتَّقَىٰ
फिर जिसने (दान) दिया और (अवज्ञा से) बचा।
★
92 : 6
وَصَدَّقَ بِٱلْحُسْنَىٰ
और सबसे अच्छी बात को सत्य माना।
★
92 : 7
فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلْيُسْرَىٰ
तो निश्चय हम उसके लिए भलाई को आसान कर देंगे।
★
92 : 8
وَأَمَّا مَنۢ بَخِلَ وَٱسْتَغْنَىٰ
लेकिन वह (व्यक्ति) जिसने कंजूसी की और बेपरवाही बरती।
★
92 : 9
وَكَذَّبَ بِٱلْحُسْنَىٰ
और सबसे अच्छी बात को झुठलाया।
★
92 : 10
فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلْعُسْرَىٰ
तो हम उसके लिए कठिनाई (बुराई का मार्ग) आसान कर देंगे।1
★
92 : 11
وَمَا يُغْنِى عَنْهُ مَالُهُۥٓ إِذَا تَرَدَّىٰٓ
और जब वह (जहन्नम के गड्ढे में) गिरेगा, तो उसका धन उसके किसी काम नहीं आएगा।
★
92 : 12
إِنَّ عَلَيْنَا لَلْهُدَىٰ
निःसंदेह हमारा ही ज़िम्मे मार्ग दिखाना है।
★
92 : 13
وَإِنَّ لَنَا لَلْـَٔاخِرَةَ وَٱلْأُولَىٰ
निःसंदेह हमारे ही अधिकार में आख़िरत और दुनिया है।
★
92 : 14
فَأَنذَرْتُكُمْ نَارًا تَلَظَّىٰ
अतः मैंने तुम्हें भड़कती आग से सावधान कर दिया है।1
★
92 : 15
لَا يَصْلَىٰهَآ إِلَّا ٱلْأَشْقَى
जिसमें केवल सबसे बड़ा अभागा ही प्रवेश करेगा।
★
92 : 16
ٱلَّذِى كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ
जिसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
★
92 : 17
وَسَيُجَنَّبُهَا ٱلْأَتْقَى
और उससे उस व्यक्ति को बचा लिया जाएगा, जो सबसे ज़्यादा परहेज़गार है।
★
92 : 18
ٱلَّذِى يُؤْتِى مَالَهُۥ يَتَزَكَّىٰ
जो अपना धन देता है, ताकि वह पवित्र हो जाए।
★
92 : 19
وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُۥ مِن نِّعْمَةٍ تُجْزَىٰٓ
और उसपर किसी का कोई उपकार नहीं है, जिसका बदला चुकाया जाए।
★
92 : 20
إِلَّا ٱبْتِغَآءَ وَجْهِ رَبِّهِ ٱلْأَعْلَىٰ
वह तो केवल अपने सर्वोच्च रब का चेहरा चाहता है।
★
92 : 21
وَلَسَوْفَ يَرْضَىٰ
और निश्चय वह (बंदा) प्रसन्न हो जाएगा।1
★